रायबरेली के गौरवशाली इतिहास पर नकली गांधी परिवार ने मिट्टी डालने का किया काम-दिनेश प्रताप सिंह

Sara Samay News
विकास खंड राही व अमावां के दर्जनों गांवो का भ्रमण कर की नुक्कड़ सभायें, मांगा आशीर्वाद

कहा रायबरेली परशुराम के पिता महर्षि जम्दंग्नि, वीरा पासी, राणा बेनी माधव बक्ष सिंह, गोकर्ण ऋषि, डल्भय ऋषि की तपोभूमि

ऐसे गौरवशाली रायबरेली के इतिहास व सांस्कृतिक धरोहर को कांग्रेस ने किया बर्बाद

सारा समय न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री 36 लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खंड अमावा के रसूलपुर, संदी नागिन व राही ब्लॉक के बंदरामऊ, मेजरगंज, खागीपुर सड़वा सहित दर्जनों गांवो का भ्रमण कर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान आयोजित कई जनसभाओं व नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित किया। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने बेटे के नामांकन में 3 मई को रायबरेली आई और धूप में खड़ी रही, सिर्फ अपने बेटे के लिए। रायबरेली के बेटो के लिए वह काम वह कभी नहीं आई ना कभी खड़ी हुई। पूरे 5 साल में यह लोग कभी रायबरेली दिखाई नहीं पड़े। चुनाव आते ही यह महारानी-महाराजा अपने पूरे कुनबे के साथ आपकी चौखट पर सिर्फ वोट मांगने के लिए आते हैं। चुनाव में नकली गांधी आए हैं, जो तीन पीढियांे के रिश्ते की बात कर परिवार की बात करते हैं। जिनका रायबरेली के किसी भी परिवार के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ वोट मांगने के समय दिखाई देते हैं। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि नकली गांधी परिवार ने रायबरेली के गौरवशाली इतिहास पर मिट्टी डालकर नकली गांधी परिवार लिखने का काम किया है। उन्होंने कहा रायबरेली का अपने आप में गौरवशाली इतिहास है। रायबरेली परशुराम के पिता महर्षि जम्दंग्नि, वीरा पासी, राणा बेनी माधव बक्ष सिंह, गोकर्ण ऋषि, डल्भय ऋषि की तपोभूमि है जिनके इतिहासों पर कांग्रेस ने मिट्टी डालने का काम किया है। इस दौरान वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष मावा शत्रुधन, प्रधान संधि नागिन नारायण श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान दिलीप द्विवेदी, मंडल प्रभारी बृजेश सिंह, महामंत्री राजाराम पासी, मंडल मंत्री अनिल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सहित प्रधान अवधेश मौर्य, अनुज पटेल, वेद प्रकाश पांडे, अनुज मौर्या प्रभारी मंडल राही, नीलम गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष राही, अमन जायसवाल प्रधान राही सैकड़ो कार्यकर्ता व हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।
 


राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़कर रायबरेली के साथ कर रहे धोखा-दिनेश प्रताप सिंह

सारा समय न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। राज्य मंत्री ने कहा राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर चुनाव लड़कर आए हैं और अब रायबरेली में भी अपना नामांकन कर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में गांधी परिवार के पोषक लोग रायबरेली की जनता को सिर्फ ठगने और धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा सोनिया गांधी रायबरेली से लगातार पांच बार सांसद बन चुकी हैं। लेकिन जैसे ही उनका 2024 की लोकसभा चुनाव में रायबरेली से हार जाने की खुशबू महसूस हुई, वैसे ही रायबरेली को बाय-बाय कर राजस्थान पहुंच गई। ऐसे में रायबरेली की जनता के साथ उन्होंने एक बहुत बड़ा धोखा किया है। इस बार रायबरेली का आम जनमानस रायबरेली से कमल खिलाकर अंग्रेज मुक्त रायबरेली बनाएगा। सभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया और साथ ही रायबरेली में भी किए गए विकास कार्यों को गिनवाया।

भाजपा की सरकार में सभी को मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ-रजनी तिवारी

उत्सव लान में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने की शिरकत

सारा समय न्यूज नेटवर्क
लालगंज, रायबरेली। प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कस्बे के एक उत्सव लान में आयोजित भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होने कहा कि देष की अस्मिता को बचाये रखने के लिये देष में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। इसके लिये हम सभी को एकजुटता दिखानी होगी साथ ही लोगो को भी जागरूक करना होगा। पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिये भाजपा सरकार आवष्यक है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाई गई है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकारो में भ्रष्टाचार व अपराध पर अंकुष लगा है। इस दौरान सरेनी विधानसभा के 418 बूथ अध्यक्षो को भाजपा प्रत्यासी दिनेश प्रताप सिंह को जिताने के मंत्र दिये गये। सम्मेलन का संचालन आचार्य चंद्र प्रकाश पाण्डेय ने किया। इस मौके पर लोकसभा संयोजक रामदेव पाल, विजय प्रताप सिंह, ब्रजेश दत्त गौड़, विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र दाढी, मनोज अवस्थी, शिवप्रकाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *